रामायण

रामायण

Route
Über die Veranstaltung

अखंड रामायण पाठ, हवन-यज्ञ एवं विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम सम्पन्न!दर्पण न्यूज 24/7 हल्दूचौड़। भानदेव नवाड़ स्थित प्राचीन कालिका माता मंदिर परिसर में आयोजित संगीतमय अखंड रामायण पाठ का धार्मिक कार्यक्रम आस्था, भक्ति और ग्रामीण एकजुटता की अनुपम मिसाल बनकर सम्पन्न हो गया। दो दिवसीय इस आयोजन ने न केवल वातावरण को राममय किया, बल्कि गांव की सामाजिक एकता और सहयोग भावना को भी सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।रविवार से प्रारंभ हुए अखंड रामायण पाठ का सोमवार को विधिवत पारायण किया गया। तत्पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। “जय श्रीराम” के उद्घोष और मधुर भजनों से पूरा परिसर भक्तिरस में डूबा रहा।भजनों ने बांधा समांभजन सम्राट जगदीश सनवाल, पूरन तिवारी और अमित सनवाल के सुमधुर भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। श्रद्धालु भक्ति की धुन पर झूमते नजर आए और वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित हो उठा।भंडारे में उमड़ा जनसमूहहवन-यज्ञ के उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में समाजसेवी हेमवती नंदन दुर्गापाल,हरीश तिवारी,सीएस शर्मा,भास्कर शर्मा समेतक्षेत्रभर से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की व्यवस्थाएं अनुशासित एवं सुव्यवस्थित रहीं। प्रसाद निर्माण में ललित बमेटा की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।सहयोग और समर्पण का उदाहरणइस आयोजन को सफल बनाने में गांव के युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। व्यवस्थाओं में जगदीश सनवाल, पूरन तिवारी, निशु सनवाल, सतीश बमेटा, दिनेश बमेटा, कमलेश बमेटा, मुकेश गरवाल, मोहित बमेटा, गणेश दत्त बमेटा, विजय बमेटा, खीमानंद बमेटा, मनोज बमेटा, भुवन बमेटा, ललित बमेटा, सुरेश बमेटा, विक्की बमेटा, लक्की बमेटा, पूरन बमेटा, तारादत्त बमेटा, मुकेश बमेटा, अमित सनवाल, गुड्डू सनवाल, हेम सनवाल, अन्नू सनवाल, करन सनवाल, सुरेश सनवाल एवं गोविंद सनवाल सहित अनेक ग्रामीण सक्रिय रूप से जुटे रहे।धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी प्रेम, सहयोग और एकजुटता का यह संगम पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायी बन गया। यह आयोजन सच मायनों में ग्रामीण एकता की मिसाल साबित हुआ।

Von Somo gefunden·Original ansehen
Ort

हल्द्वानी, Haldwani, Uttarakhand, India

Route

Diese Woche in Sverige